
रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है कभी तेज धूप तो कभी हल्की से मध्यम बारिश । छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज मंगलवार 30 अगस्त को मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रायपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही एक दो स्थानों पर तेज बिजली गिरने और चमकने की भी संभावना है। 1 सितंबर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।
सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में लगातार बना हुआ है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक,3.1 किलोमीटर विस्तारित है।
सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार,आज 30 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ साथ कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 31 अगस्त तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून 11 अक्टूबर तक ही रहेगा। वही अंतिम चरण में 22 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े….राज्य सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों की कटेगी सैलरी, होगी कार्रवाई, आदेश जारी
सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, प्रदेशभर में वर्तमान स्थिति में वर्षा की स्थिति सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक है। साथ ही एक जिले में अति भारी वर्षा, 12 जिलों में ज्यादा वर्षा, नौ जिलों में सामान्य और पांच जिलों में कम वर्षा हुई है।प्रदेशभर में एक जून से लेकर 29 अगस्त तक 1025.1 मिमी वर्षा हुई है।रविवार-सोमवार रात दरमियानी रायपुर में 48.1 मिमी, जशपुरनगर में 10 सेमी, कोटा 8 सेमी, धमतरी-मुंगेली में 7 सेमी वर्षा हुई।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

