CG Weather: 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

chhattisgah weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में एक नया सिस्टम बनने के संकेत है।फिलहाल मानसून के साथ मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेशभर में कहीं मध्यम तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 6 अगस्त 2022 को रायपुर, बस्तर, दुर्ग समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश के चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वही कई स्थानों पर बारिश के साथ बिजली चमकने और गिरने की भी चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े..इन कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! खाते में जल्द आएंगे 56000, तैयारियां शुरू, जानें ताजा अपडेट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, प्रदेश में मानसून द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। मानसून द्रोणिका बीकानेर, शिवपुरी, जबलपुर, रायपुर होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक ऊपर 7 अगस्त तक बनने की संभावना है।इस सप्ताह 6, 7 और 8 तारीख को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से भारी स्तर की बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से बस्तर क्षेत्र में आज भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।इसके साथ ही शनिवार को रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। एक जून से लेकर पांच अगस्त तक की स्थिति में प्रदेश में सामान्य से तीन प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश में पांच अगस्त तक 615.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा की तुलना में तीन प्रतिशत कम है।अब तक सामान्य वर्षा 634.9 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 90000 तक सैलरी में आएगा उछाल, जानें ताजा अपडेट

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 592.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज पांच अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1479.1 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 260.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

5 अगस्त तक बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 361.8 मिमी, बलरामपुर में 275.1 मिमी, जशपुर में 340.1 मिमी, कोरिया में 375.1 मिमी, रायपुर में 390.9 मिमी, बलौदाबाजार में 555.8 मिमी, गरियाबंद में 651.9 मिमी, महासमुंद में 571.0 मिमी, धमतरी में 686.2 मिमी, बिलासपुर में 627.3 मिमी, मुंगेली में 628.9 मिमी, रायगढ़ में 541.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 690.5 मिमी, कोरबा में 455.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 559.5 मिमी, दुर्ग में 530.7 मिमी, कबीरधाम में 563.0 मिमी, राजनांदगांव में 613.6 मिमी, बालोद में 702.5 मिमी, बेमेतरा में 390.2 मिमी, बस्तर में 804.1 मिमी, कोण्डागांव में 684.4 मिमी, कांकेर में 799.1 मिमी, नारायणपुर में 653.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 836.0 मिमी और सुकमा में 557.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews