CG Weather: नया सिस्टम एक्टिव, इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही छत्तीसगढ का मौसम एकदम से बदल गया है। पिछले 24 घंटे में 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई और आज सोमवार 4 जुलाई 2022 को भी छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने 5 जिलों में भारी बारिश और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है वही कई संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार,  आज सोमवार को 5 जिलों सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर और नारायणपुर में गरज चमक के साथ भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट और रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में बारिश के लिए यलो अलर्ट किया गया है।वही कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है।ओडिशा और गंगा की तराई में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, इससे मध्य छत्तीसगढ़ रायपुर ,दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और अगले 24 घंटे भी यही सिस्टम सक्रिय रहेगा।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने से मौसम के बदलाव के आसार है। मानसून द्रोणिका और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 30 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, कई सिस्टम एक्टिव

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, सोमवार को एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे।6 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 4 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 160.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज तीन जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में सर्वाधिक 247.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकार्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 139.9 मिमी, बलरामपुर में 103.2 मिमी, जशपुर में 95.0 कोरिया में 152.2 मिमी, रायपुर में 99.5 मिमी, बलौदाबाजार में 166.1 मिमी, गरियाबंद में 207.7 मिमी, महासमुंद में 153.9 मिमी, धमतरी में 142.9 मिमी, बिलासपुर में 130.1 मिमी, मुंगेली में 204.8 मिमी, रायगढ़ में 169.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 238.8 मिमी, कोरबा में 167.4 मिमी, दुर्ग में 130.9 मिमी, कबीरधाम में 151.4 मिमी, राजनांदगांव में 164.0 मिमी, बालोद में 219.3 मिमी, बेमेतरा में 141.7 मिमी, बस्तर में 197.7 मिमी, कोण्डागांव में 155.1 मिमी, कांकेर में 137.7 मिमी, नारायणपुर में 166.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 153.1 मिमी, सुकमा में 135.5 मिमी और बीजापुर में 230.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews