CG Weather: लोगों को ठिठुरन से मिलेगी राहत, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

rj weather today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो राजधानी रायपुर में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। बढ़ती ठिठुरन से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। आने वाले 4 दिनों में उत्तर से आने वाली हवाएं पश्चिमी विक्षोभ पर असर डालेगी जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से ठंड में कमी आएगी।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है, परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल बने हुए हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ 1 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने वाला है। इसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा में बाधा आने की संभावना है।

प्रदेश में 30 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बस्तर संभाग में 3 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम बीते दिन से शुष्क है। कवर्धा, अंबिकापुर, पेंड्रारोड में शीतलहर की स्थिति देखी जा रही है। इस साल नवंबर में ठंड अच्छी पड़ी है और बीती रात रायपुर नौ सालों में सबसे ठंडा रहा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews