CG Weather: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं में कमी, बढ़ा दिन और रात का पारा

CG Weather: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं में कमी, बढ़ा दिन और रात का पारा

CG Weather Update: नमी बढ़ने की वजह से तापमान में हुई वृद्धि के चलते प्रदेश से ठंड गायब दिखाई दे रही है। रात का तापमान सामान्य से ज्यादा मापा जा रहा है। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं में कमी के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले कुछ समय तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में वृद्धि रहने से ठंड कम लगेगी।

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रीय चक्रवात का निर्माण हो रहा है। 30 दिनों के भीतर यह कम दबाव के क्षेत्र और अवदाब के रूप में बनकर तैयार हो जाएगा। 8 दिसंबर तक ये उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तट पर पहुंचेगा। इसकी वजह से बड़ी मात्रा में नमी बनेगी और दक्षिण राज्यों में बारिश होने से प्रदेश में इसका असर दिखाई देगा।

नमी आने के चलते सभी जगह तापमान में बढ़ोतरी होगी। अभी भी सभी जगह न्यूनतम तापमान में वृद्धि दिखाई दे रही है। रायपुर में ये 16.4 डिग्री है, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। जगदलपुर में तो नमी बहुत ज्यादा होने से रात के तापमान में काफी उछाल आया है। यहां तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 17.6 पर पहुंच चुका है। अंबिकापुर, राजनांदगांव, बिलासपुर और पेंड्रारोड में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है और तापमान में बदलाव आएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews