CG Weather : चक्रवाती तूफान Mandous का प्रभाव, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

CG Weather Update Today : चक्रवाती तूफान मंडौस का असर देशभर में दिखाई दे रहा है। एक तरफ दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। छग मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो प्रदेश में ठंडी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है है। आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी।वही आज 10 दिसंबर को बादल छाए रहने और बिलासपुर संभाग में बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि चक्रवाती तूफान मंडल पिछले 6 घंटे में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी- उत्तर तमिलनाडु के तट -पुडुचेरी तट के पास त्रिंकोमाली से 350 किलोमीटर दूर, जाफना से उत्तर उत्तर पूर्व में 250 किलोमीटर दूर, मामल्लापुरम से दक्षिण पूर्व की ओर 135 किलोमीटर दूर, चेन्नई से दक्षिण दक्षिण पूर्व की ओर 170 किलोमीटर दूर स्थित है।

आज चक्रवाती तूफान बढ़ेगा आगे

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान के उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के पास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच मामल्लापुरम के पास टकराने की संभावना है । भूमि पर टकराते समय इसकी हवा की गति 65 से 75 किलोमीटर के आसपास रहने की संभावना है।नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छाएंगे बादल, बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather Alert) ने बताया कि प्रदेश में आज 10 दिसंबर को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में शनिवार को आंशिक रूप से बादल रहने की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है।वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले में रहने की सम्भावना है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews