CG Weather: 15 दिसंबर से बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश के आसार, छाएंगे बादल, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

CG Weather Update Today : 15 दिसंबर से एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज मंगलवार 13 दिसंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों में बादल छाने के साथ वर्षा की संभावना है। सोमवार सुबह से भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर सहित सभी क्षेत्रों में 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिसंबर अंत तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर के आसार है।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा (CG Weather update) ने बताया कि प्रदेश में काफी मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में आज दिनांक 13 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं तथा मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है साथ ही एक-दो स्थानों पर बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है ।

15 दिसंबर से बदलेगा मौसम

छग मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो मौसम में बार बार आ रहे इस बदलाव के चलते हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है, अभी एक दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है।हालांकि आसमान से बादलों के छंटते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 14 दिसंबर के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और  कई इलाकों में घने कोहरे के साथ रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews