CG Weather : 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बिजली चमकने की संभावना, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

mp weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से एक बार फिर 2 दिन बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश के आसार बनेंगे। छग मौसम विभाग (CG Meteorological Department) ने आज रविवार 2 अक्टूबर 2022 को चक्रीय चक्रवाती घेरे के प्रभाव से गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश आसार है। साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना जताई है।वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े..MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, 19 जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, 2 दिन बाद फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होगा।एक तरफ मानसून की विदाई रेखा जम्मू , उना, चंडीगढ़, करनाल, बागपत, दिल्ली, अलवर, जोधपुर, और नलिया है। वही दूसरी तरफ वएक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी- तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा 5.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, ऐसे में आज रविवार 2 अक्टूबर को प्रदेश एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है।

यह भी पढ़े..PM Kisan: 12 करोड़ किसानों को जल्द मिलेगा तोहफा, इस दिन खाते में आएंगे 2000! 12वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार,  चार अक्टूबर को एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है जिसके कारण मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ से भी मानसून 5 से 10 अक्टूबर के बीच विदा हो सकता है। पहले चार अक्टूबर को एक बार फिर मौसम में बदलाव संभावित है। एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1243.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2375.2 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 581.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

जिलेवार बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 968.3 मिमी, बलरामपुर में 977.4 मिमी, जशपुर में 1006.3 मिमी, कोरिया में 868.8 मिमी, रायपुर में 911.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1156.1 मिमी, गरियाबंद में 1257.3 मिमी, महासमुंद में 1144.0 मिमी, धमतरी में 1299.8 मिमी, बिलासपुर में 1439.1 मिमी, मुंगेली में 1303.8 मिमी, रायगढ़ में 1172 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1356.5 मिमी, कोरबा में 1208.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1065.8 मिमी, दुर्ग में 960.1 मिमी, कबीरधाम में 1117.3 मिमी, राजनांदगांव में 1217.6 मिमी, बालोद में 1283.8 मिमी, बेमेतरा में 715.7 मिमी, बस्तर में 1815.2 मिमी, कोण्डागांव में 1272.2 मिमी, कांकेर में 1529.1 मिमी, नारायणपुर में 1446.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 1767.7 मिमी और सुकमा में 1588.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews