CG Weather Update: जल्द बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार, 13 जून के बाद होगी मानसून की दस्तक!

chhattisgarh weather update today

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  छत्तीसगढ़ में नौतपे के बाद से ही भीषण गर्मी का कहर जारी है।पिछले 24 घंटे में  छत्तीसगढ़ का सरगुजा व दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग में सामान्य से तापमान से अधिक और बाकी संभागों में तापमान सामान्य रहा। छ्त्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) की मानें तो मानसून के लिए अभी एक हफ्ता और इंतजार करना पड़ेगा। संभावना है कि 13 जून के बाद मानसून की प्रदेश में दस्तक हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: जल्द बदलेगा मौसम, 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, मानसून में हो सकती है देरी

सीजी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का सबसे न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ का सबसे  अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज सोमवार 6 जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।लू के असर के बीच दक्षिण छग में एक दो स्थानों पर  हल्की वर्षा होने और गरज – चमक के साथ एक दो स्थानों पर छीटें पडने की सम्भावना है।

यह भी पढ़े..MP Weather: जल्द बदलेगा मौसम, 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, मानसून में हो सकती है देरी

सीजी मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather Forecast) के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है और एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छग तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।राजधानी में 13 के बजाय 16 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। 10 जून के पहले बस्तर क्षेत्र में मानसून के आने की संभावना थी, लेकिन वर्तमान स्थिति के मुताबिक 13 जून तक आ सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews