CG Weather : मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, इन जिलों में बूंदाबांदी-तेज हवा के आसार, 15 जून के बाद मानसून की दस्तक, जानें IMD का पूर्वानुमान

chhattisgarh weather update today

CG Weather Update Today : नौतपे के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।  दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा के चलते मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। द्रोणिका के प्रभाव से आज मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में अंधड़ के साथ बारिश के आसार है।वही अरब सागर से आने वाली हवाओं के प्रभाव से दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।वही 15 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। वही उत्तर छत्तीसगढ़ में भी कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा हो सकती है। अभी मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। नौतपा के बाद यानि जून में ही मौसम का मिजाज थोड़ा और बदलेगा।

जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ यानि बस्तर क्षेत्र में अंधड़ के साथ वर्षा की संभावना है,वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और तापमान में भी कोई ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं है।  वही जून के दूसरे सप्ताह से प्री मानसून की बौछारें पड़ने का अनुमान है।  जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ता जाएगा बारिश के लिए अनुकुल परिस्थिति बनती जाएगी। मौसमी सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके असर  बादल छाएंगे और बारिश भी होगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मुताबिक, वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय है। एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान के चक्रीय चक्रवाती घेरे से उत्तरपूर्व मध्यप्रदेश तक विस्तारित है।एक अन्य चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना और उसके आसपास बना हुआ है, जो कि समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तारित है। इसके अलावा एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिणपूर्व मध्यप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु पर बना हुआ है। इन वेदर सिस्टमों के कारण अरब सागर से नमी आ रही है और मौसम बदला हुआ है।

15 जून के बाद मानसून की दस्तक

छत्तीसगढ़ में 15 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। बालौद में इस बार मानसून तीन दिन की देरी से 19 जून तक, बस्तर में 13 जून, रायपुर-दुर्ग में 16 और अंबिकापुर में 21 जून तक दस्तक दे सकता है। इस बार इन स्थानों में तीन दिन की देरी से मानसून पहुंचने का अनुमान है।राज्य में मानसून के आगमन का औसतन समय 15 से 20 जून के बीच है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews