CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

IMD WEATHER weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से 19 से 21 सितंबर के बीच प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज रविवार 18 सितंबर रविवार को अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही एक-दो स्थानों पर वज्रपात और भारी वर्षा होने के आसार है।

यह भी पढ़े..हाई कोर्ट का अहम फैसला, कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 4 हफ्तों में मांगा जवाब, अनुकंपा नियुक्ति पर अपडेट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, आज रविवार 18 और 19 सितंबर को बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि 18 से 23 सितंबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 19 सितंबर से 21 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार है। 21 सितंबर को एक बार तेज बारिश के संकेत है।इसके बाद सितंबर के अंत से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। अभी आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, मेरठ, लखनऊ, गया, पुरुलिया, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।इसके कारण मौसम में बदलाव का दौर जारी है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, एरियर-पेंशन पर बड़ी अपडेट, अधिसूचना जारी, खाते में आएगी 60000 तक राशि

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1142.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 17 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2252.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 528.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अब तक 1142.5 मिमी औसत बारिश दर्ज

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 877.7 मिमी, बलरामपुर में 858.1 मिमी, जशपुर में 908.5 मिमी, कोरिया में 814.5 मिमी, रायपुर में 809.5 मिमी, बलौदाबाजार में 1047.3 मिमी, गरियाबंद में 1134.9 मिमी, महासमुंद में 1068.3 मिमी, धमतरी में 1189.8 मिमी, बिलासपुर में 1306.3 मिमी, मुंगेली में 1179.6 मिमी, रायगढ़ में 1049.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1221.9 मिमी, कोरबा में 1095.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1002.9 मिमी, दुर्ग में 925.5 मिमी, कबीरधाम में 1037.6 मिमी, राजनांदगांव में 1129.7 मिमी, बालोद में 1218.4 मिमी, बेमेतरा में 661.4 मिमी, बस्तर में 1650.7 मिमी, कोण्डागांव में 1175.2 मिमी, कांकेर में 1445.3 मिमी, नारायणपुर में 1312.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1698.9 मिमी और सुकमा में 1389.6 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews