CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD WEATHER weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । चक्रवात चक्रवाती घेरे के 24 घंटे में प्रबल होने के आसार है, इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है।छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज रविवार 11 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछार संभावना जताई है। वही एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।आज भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, पुरानी पेंशन योजना पर अपडेट, विधायक का बड़ा बयान, जल्द मिलेगा लाभ

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश-दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रबल होकर अगले 24 घंटे में अवदाब के रूप में उत्तर-पश्चिम-बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी-दक्षिण तटीय उड़ीसा-उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बनने की संभावना है। वही मानसून द्रोणिका ओखा, अकोला, जगदलपुर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर चिंन्हित निम्न दाब के केंद्र तक, माध्य समुद्र तल पर स्थित है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, मानसून द्रोणिका ओखा, अकोला, जगदलपुर और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर है, जिसके प्रभाव से रविवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 11 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बस्तर क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, हायर ग्रेड पे और पे-रिवीजन रूल पर अपडेट, संगठन नाराज, 15 सितंबर को कैबिनेट बैठक

बता दे कि प्रदेशभर में अब तक 1089 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 7% ज्यादा है। अब तक हुई वर्षा में प्रदेश के एक जिले में अति भारी, 8 जिले में ज्यादा, 12 जिले में सामान्य और 6 जिले में कम वर्षा हुई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1066.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 10 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2067.1 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 493.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अबतक जिलेवार बारिश की स्थिति

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 804.2 मिमी, बलरामपुर में 781.7 मिमी, जशपुर में 801.7 मिमी, कोरिया में 728.3 मिमी, रायपुर में 792.3 मिमी, बलौदाबाजार में 1017.0 मिमी, गरियाबंद में 1102.3 मिमी, महासमुंद में 1043.2 मिमी, धमतरी में 1170.4 मिमी, बिलासपुर में 1223.4 मिमी, मुंगेली में 1132.0 मिमी, रायगढ़ में 984.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1172.5 मिमी, कोरबा में 957.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 912.5 मिमी, दुर्ग में 893.9 मिमी, कबीरधाम में 965.6 मिमी, राजनांदगांव में 1032.1 मिमी, बालोद में 1144.8 मिमी, बेमेतरा में 633.1 मिमी, बस्तर में 1522.8 मिमी, कोण्डागांव में 1142.0 मिमी, कांकेर में 1365.5 मिमी, नारायणपुर में 1207.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1552.6 मिमी और सुकमा में 1226.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews