CG Weather: द्रोणिका का असर, इन जिलों में बा‍रिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

CG weather today

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  छत्तीसगढ़ में आज सोमवार से फिर मौसम के मिजाज बदलने वाले है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 27 जून सोमवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। अब तक 113.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज औसत वर्षा दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, 14 महीने का एरियर भी मिलेगा, इतनी बढकर आएगी सैलरी

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक और एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से पूर्व-मध्य अरब सागर तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते वातावरण में नमी बढ़ने लगी है और फिर से बारिश का दौर शुरू होने के आसार है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, आज 27 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना बनी हुई है।वही अगले महीने अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।  राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढे.. MP: आज से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जुलाई से हैदराबाद-जयपुर सुपरफास्ट, कई ट्रेनें रद्द, स्वदेश दर्शन पर अपडेट

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 113.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 27 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में सर्वाधिक 205.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 60.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अबतक का जिलेवार बारिश का रिकार्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जून से अब तक सरगुजा में 71.1 मिमी, सूरजपुर में 94.8 मिमी, जशपुर में 61.0 मिमी, कोरिया में 107.4 मिमी, रायपुर में 69.4 मिमी, बलौदाबाजार में 121.1 मिमी, गरियाबंद में 137.8 मिमी, महासमुंद में 93.7 मिमी, धमतरी में 102.2 मिमी, बिलासपुर में 114.9 मिमी, मुंगेली में 173.3 मिमी, रायगढ़ में 127.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 170.2 मिमी, कोरबा में 148.7 मिमी, दुर्ग में 75.8 मिमी, कबीरधाम में 116.1 मिमी, राजनांदगांव में 113.0 मिमी, बालोद में 155.7 मिमी, बेमेतरा में 99.3 मिमी, बस्तर में 121.9 मिमी, कोण्डागांव में 90.4 मिमी, कांकेर में 88.4 मिमी, नारायणपुर में 99.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 103.5 मिमी, सुकमा में 109.0 मिमी और बीजापुर में 147.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews