CG Weather: चक्रीय चक्रवात का प्रभाव, 27 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

weather alert today

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के संकेत मिले है। छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज बुधवार 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।वही 25 और 26 अगस्त को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़े..नवरात्रि से पहले लाखों कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! 96 हजार तक बढ़ेगी सैलरी, जानें ताजा अपडेट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार,आज बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। 25 अगस्त से अगले तीन-चार दिनों के लिए अच्छी बरसात की संभावना है। 25 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बरसात होने की संभावना है। बुधवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है और एकबार फिर से प्रदेश में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।छत्तीसगढ़ में 26 और 27 अगस्त को तेज बरसात के आसार हैं।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, आज बुधवार को चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। 26 और 27 अगस्त को एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। प्रदेश में 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 6 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, अक्टूबर में परीक्षा, जानें डिटेल्स

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान और उससे लगे उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चिन्हित निम्न दाब का केंद्र, शिवपुरी, बांदा, पटना, बंकोरा, डायमंड हार्बर और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews