CGBSE: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क बढ़ा, अब 460 की जगह देने होंगे 800 रुपये, नई दरें सत्र 2026-27 से लागू होंगी

CGBSE Exam Fees Hike: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ा हुआ शुल्क शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा।
CG Board

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE ) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क (CG Board Exam Fees) में बढ़ोतरी की है। माशिमं की कार्यपालिका समिति की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई है। नई शुल्क दरें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होंगी।  इस संबंध में 5 जून 2026 को मंडल ने एक आदेश जारी किया है।

नए प्रावधान के तहत, कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों को अब बोर्ड परीक्षा, अंकसूची और प्रति विषय प्रैक्टिकल शुल्क मिलाकर 800 रुपए चुकाने होंगे, जबकि पहले इसके लिए 460 रुपए देने पड़ते थे। इसके अलावा ​बोर्ड परीक्षा के मुख्य आवेदन फॉर्म के शुल्क में भी 70 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां आवेदन शुल्क 80 रुपए था, अब इसे बढ़ाकर 150 रुपए कर दिया गया है।

यह वृद्धि करीब 5 साल के लंबे अंतराल के बाद की गई है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों छात्रों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ध्यान दें कि एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की द्वितीय प्रति (Duplicate Copy) के शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वह पहले की तरह ही 80 रुपये रहेगा।

फरवरी 2026 के जारी आदेश के अनुसार, ​छत्तीसगढ़ के स्वाध्यायी SC/ST छात्रों का पंजीयन व अनुमति शुल्क पहले 560 रुपये था, जो अब बढ़कर 800 रुपये हो गया है। नए सामान्य छात्रों और राज्य से बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन व अनुमति शुल्क जो पहले 1,540 रुपये था, उसे बढ़ाकर अब 2,000 रुपये कर दिया गया है। अगर कोई छात्र किसी एक या दो विषय की परीक्षा (द्वितीय मुख्य या अवसर परीक्षा) देना चाहता है, तो उसके लिए भी नई दरें तय की गई हैं। इसमें एक विषय की परीक्षा के लिए 280 की जगह 400 रुपये और ​दो विषयों की परीक्षा के लिए 340 की जगह 600 रुपये देने होंगे।

cgbse fees order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews