CGBSE CG Board: कक्षा 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए 30 मई तक भर सकते हैं फॉर्म, जानें कौन कर सकता है आवेदन

छग बोर्ड की द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए वे सभी विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हैं। पूरक, अनुत्तीर्ण तथा उत्तीर्ण विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
Board Exam

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो गई है जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या अनुत्तीर्ण हो गए हैं वे 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड द्वारा परीक्षा की समय-सारणी (Time Table) जारी की जाएगी। संभावना है कि द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष जून-जुलाई में आयोजित की जा सकती हैं।  अधिक जानकारी के लिए छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

कौन कर सकता है द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन

  • द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए वे सभी छात्र आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हैं।
  • पूरक, अनुत्तीर्ण तथा उत्तीर्ण छात्र भी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
  • मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 में प्रथम बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण अथवा पूरक रहे छात्र क्रेडिट योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार अपने अनुत्तीर्ण विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

  • परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक नियमित छात्र अपने संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • स्वाध्यायी/अवसर छात्र निर्धारित समन्वय संस्थाओं के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अगर छात्र 10वीं -12वीं की मुख्य परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं है तो  पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। परीक्षार्थी भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित शुल्क सहित जिला, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर के अग्रेषण संस्थानों में जमा कर सकते हैं अथवा स्वयं भी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाता है। इसके बाद उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews