CGPSC: जून में होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025, 2 पालियों में होगी, 5 जिलों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

CGPSC SSE 2025 Mains : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 की तारीखों में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 6 से 9 जून 2026 कर दिया गया है।
CGPSC: जून में होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025, 2 पालियों में होगी, 5 जिलों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की नई समय-सारिणी जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन जून में दो पालियों में किया जाएगा। पहले यह परीक्षा पहले 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जानी थी।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से SMS या डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. उम्मीदवारों को स्वयं वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

CGPSC: जून में होगी राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025

जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 06 जून से 09 जून 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगी परीक्षा राज्य के पांच जिला मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित होगी।

  • 06 जून 2026 को भाषा एवं निबंध ( सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे पेपर-I भाषा.
  • दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे  पेपर-II निबंध)
  • 07 जून को सामान्य अध्ययन-I एवं II (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे पेपर-III सामान्य अध्ययन-I, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे पेपर-IV सामान्य अध्ययन-II )
  • 08 जून को सामान्य अध्ययन-III एवं IV (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे पेपर-V सामान्य अध्ययन-III, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे पेपर-VI सामान्य अध्ययन-IV)
  • 09 जून को सामान्य अध्ययन-V (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे  पेपर-VII सामान्य अध्ययन-V) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (2025) का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के सभी 33 जिलों के केन्द्रों में 2 पाली में आयोजित की गई थी और अब जून में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।  इस परीक्षा के माध्यम से 265 पदों पर भर्ती की जानी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews