Chhattisgarh News : रमदहा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए 7 लोग डूबे, 2 को बाहर निकाला, 5 लापता

indore

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के कोरिया जिले से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है, जहाँ रमदहा जलप्रपात (Ramdaha Falls) में पिकनिक मानने आये सात लोग डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं एक युवती को भी बचाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े…भारत बनाम पाकिस्तान : भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्य कोच द्रविड़ कोविड से उबर कर टीम से जुड़े

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 7 लोग रविवार को भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास सभी लोग नहाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। देखते ही देखते सभी पानी में डूबने लगे। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर थे, जिन्होंने पानी में उतर कर डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की। और उन्होंने बड़ी मुश्किल से 2 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पानी में डुबे 5 अन्य लोगों की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है। हालांकि अबतक के उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़े…ऐसे जमींदोज हुआ सीना ताने खड़ा भ्रष्टाचार का ट्विन टावर

ज्ञातव्य है कि 5 महीने पहले भी इसी जलप्रपात में बड़ा हादसा हुआ था। उस दौरान 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। ये युवक भी मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। सभी उमरिया जिले से यहां पिकनिक मनाने आए थे। नहाने के दौरान ही ये हादसा हुआ था। इसके बावजूद भी बरसात के मौसम में यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews