CG Board Exam 2025: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जनवरी में कक्षा 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, ये रहेंगे नियम

प्रैक्टिकल परीक्षा या प्रोजेक्ट कार्य में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में विशेष अवसर नहीं दिया जाएगा।प्रैक्टिकल परीक्षा या प्रोजेक्ट कार्य को दोबारा आयोजित नहीं किया जाएगा।
jac Board Exam

CGBSE Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर विजिट कर सकते है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं छात्रों के संबंधित स्कूलों या परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

Chhattisgarh Board Exams 2025: ये रहेंगे नियम

  • बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को उनके संबंधित स्कूलों से उनकी निर्धारित शिफ्ट का समय और अन्य डिटेल की जानकारी मिलेगी।
  • बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम की देखरेख के लिए बाहरी एग्जामिनर की नियुक्ति करेगा, जबकि संबंधित शैक्षणिक संस्थान आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार होगा।
  • बोर्ड प्रोजेक्ट वर्क के लिए बाहरी एग्जामिनर की नियुक्ति नहीं करेगा।प्रोजेक्ट वर्क संबंधित संस्था द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।
  • प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है।
  • संबंधित विषयों के बाहरी एग्जामिनर को मार्क शीट की दो कॉपी पर साइन करने होंगे।
  • मार्कशीट के बाद पोर्टल को लॉक करना जरूरी है।
  • यदि किसी कारणवश मार्क्स दर्ज करने में देरी होती है, तो पोर्टल को पुनः खोलने के लिए प्रति संस्थान रोजाना 1000 का लेट फीस देनी होगी।
  • प्रैक्टिकल परीक्षा या प्रोजेक्ट कार्य में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में विशेष अवसर नहीं दिया जाएगा।प्रैक्टिकल परीक्षा या प्रोजेक्ट कार्य को दोबारा आयोजित नहीं किया जाएगा।
  • प्रायोगिक परीक्षा/प्रोजेक्ट कार्य पूरा होने के बाद प्राप्त अंकों की सूची पर बाह्य परीक्षक और संस्था के प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षर किए जाने चाहिए।
  • सूची को परीक्षा-विशिष्ट/विषय-विशिष्ट लिफाफों में बंद करके सीलबंद करना चाहिए तथा उत्तर पुस्तिकाओं को बंडल में बांधना चाहिए।

CGBSE Practical Exam 10th-12th 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • खुलने वाली PDF फाइल में सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।
  • फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews