छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस साल लगभग 6 लाख छात्र परीक्षा में सम्मलित होंगे। नए साल से पहले टाइम टेबल जारी होने से स्टूडेंट्स और पैरेंट्स दोनों ने तैयारी तेज कर दी है।
Exam

Chhattisgarh Board exam timetable

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लाखों विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा तिथियों को इस तरह तय किया गया है कि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके। इस साल लगभग 6 लाख छात्र परीक्षा में सम्मलित होंगे।

बोर्ड सचिव पुष्पा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं बोर्ड परीक्षा (12th Board Time Table) 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा (10th Board Time Table) 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी।

नए साल से पहले टाइम टेबल जारी होने से विद्यार्थियों और पैरेंट्स दोनों ने तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि होली के दिन कोई परीक्षा नहीं होगी। दोनों कक्षाओं की मुख्य परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची भी जल्द घोषित की जाएगी। मॉडल पेपर और प्रैक्टिस टेस्ट छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिक्षक छात्रों को कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews