31 दिसंबर को सीएम साय की अध्यक्षता में साल की अंतिम कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 31 दिसंबर 2025 बुधवार को साल की अंमित कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कई अहम नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है।
Chhattisgarh Cabinet Meeting

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudeo Sai) की अध्यक्षता में 31 दिसंबर 2025 बुधवार को साल की अंमित कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) आयोजित की गई है। ये महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। जिसमें कई अहम नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बता दें कि कैबिनेट बैठक को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साय कैबिनेट की इस बैठक से प्रदेशवासियों को नए साल से पहले कई राहत और सौगात मिलने की उम्मीद है। सरकार 2026 की शुरुआत से पहले लंबित योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और विकास कार्यों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है।

बैठक में ‘बस्तर पंडुम 2026’ को लेकर हो सकती है चर्चा

बस्तर की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ आयोजन 10 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में होना है। इसको लेकर कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। साथ ही कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उपस्थित सभी मंत्री अपनी बात रख सकते हैं। इससे पहले सीएम साय ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी।

बैठक में लिए गए निर्णयों से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि कानूनों का पालन और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावी और तेज होंगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सही तरीके से किये जाये।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews