
Chhattisgarh First Space Centre
रायपुर में राज्य के पहले अंतरिक्ष केंद्र ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। यह केंद्र नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी परिसर में स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक अनुसंधान से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है।
कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुभांशु शुक्ला को इस केंद्र के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है और उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए युवा पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर चुनने के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ ने आज अंतरिक्ष विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया। नवा रायपुर में राज्य के पहला अंतरिक्ष केंद्र का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने किया। इस नई पहल के तहत स्थापित केंद्र को अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां ISRO मानकों के अनुरूप स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लैब और ग्राउंड स्टेशन एवं मिशन कंट्रोल सुविधाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से यहां विद्यार्थी सैटेलाइट का डिज़ाइन, असेम्बली, परीक्षण, संचालन और डेटा विश्लेषण जैसी तकनीकी प्रक्रियाओं का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य जिलों में भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे
यह केंद्र प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह केंद्र न सिर्फ छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि भविष्य में छत्तीसगढ़ को स्पेस टेक्नोलॉजी और अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य के अन्य जिलों में भी ऐसे केंद्र बनाए जाएंगे ताकि छात्रों को उच्च तकनीकी ज्ञान और करियर के अवसर प्रदान किए जा सकें।
#WATCH नवा रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़): अंतरिक्ष संगवारी परियोजना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने कहा, "आज छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि आज हम लोगों अंतरिक्ष संगवारी केंद्र का शुभारंभ किया है। ऐसे अवसर पर छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि अंतरिक्ष यात्री शुभांशु… pic.twitter.com/bZve9R9oUr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2026
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

