छत्तीसगढ़ 25th फाउंडेशन डे: साय सरकार कराएगी 9300 से ज्यादा PM आवास हितग्राहियों का ‘गृह प्रवेश’, PM मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों हितग्राहियों को नए घर मिलेंगे। सरगुजा जिले में भी 9368 परिवार अपने पक्के मकानों में प्रवेश करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य समारोह से जुड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ 25th फाउंडेशन डे: साय सरकार कराएगी 9300 से ज्यादा PM आवास हितग्राहियों का ‘गृह प्रवेश’, PM मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ यानी सिल्वर जुबली के मौके पर प्रदेश भर में हजारों परिवारों को उनके सपनों का घर मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1 नवंबर को सरगुजा जिले के 9,368 हितग्राही एक साथ अपने नए पक्के मकानों में ‘गृह प्रवेश’ करेंगे। इस बड़े आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

नवा रायपुर के अटल नगर में एक भव्य राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। वे प्रदेश के 3.51 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गृह प्रवेश कराएंगे, जिनके आवास हाल ही में बनकर तैयार हुए हैं। सरगुजा जिले में भी इसी अवधि में 9368 आवासों का निर्माण पूरा हुआ है।

गांव-गांव में उत्सव की तैयारी

राज्य स्थापना दिवस के इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन नवनिर्मित घरों को दीयों और रंगोली से सजाया जा रहा है। पारंपरिक तरीके से साज-सज्जा कर उत्सव जैसा माहौल तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर लाभार्थियों को घरों की ‘खुशियों की चाबी’ के साथ आभार पत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए जाएंगे।

साय सरकार की तैयारियां जोरों पर

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के सरकार द्वारा जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए रोजगार सहायकों, आवास मित्रों और महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह सौगात छत्तीसगढ़ की 25 साल की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित होगा।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews