राज्य शासन ने IAS अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार, नवीन पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

IAS Officer

Additional charges to IAS : लोकसभा चुनावों से पहले राज्य सरकारें कार्य असुविधा की द्रष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप रही हैं, इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कुछ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं तो कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है।

प्रतिनियुक्ति से लौटने पर मिला अतिरिक्त प्रभार  

GAD छत्तीसगढ़ शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है, शासन ने IAS अविनाश चंपावत को केंद्र सरकार की प्रति नियुक्ति से वापस आने पर सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास पद पर पदस्थ करते हुए पदेन आयुक्त राहत एवं पुनर्वास तथा आयुक्त भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इस आईएएस अधिकारी की जिम्मेदारी में भी बदलाव 

शासन ने IAS मुकेश कुमार को भी केंद्र सरकार की प्रति नियुक्ति से वापस आने पर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग,सचिव वाणिज्यक कर (आबकारी और  पंजीयन को छोड़कर), तथा अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, इसी तरह आईएएस अंकित आनंद को शासन ने सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्जनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग , सचिव बीस सूत्रीय कार्यक्रम कियान्वयन समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

भुवनेश यादव को मंत्रालय भेजा, मोहम्मद कैसर से एक चार्ज वापस लिया 

शासन ने IAS भुवनेश यादव सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को वहां से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया है इसी तरह IAS मोहम्मद कैसर अब्दुल हक़ सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार पीएचई को केवल सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews