IPS Transfer: 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, नई पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी इंदिरा कल्याण ऐलेसेला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज, सरगुजा का प्रभार दिया गया है।
IPS TRANSFER

Chhattisgarh IPS Transfer News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के 22 दिसंबर 2025 की देर शाम को जारी आदेश के तहत आईपीएस अधिकारी इंदिरा कल्याण ऐलेसेला, निखिल अशोक कुमार रखेचा और निखिल अशोक कुमार रखेचा को नई पदस्थापना सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले

गृह विभाग के आदेश के तहत, 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी इंदिरा कल्याण ऐलेसेला को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज, सरगुजा का प्रभार दिया गया है। इससे पहले वे कांकेर जिले की पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। साथ ही 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे गरियाबंद जिले में एसपी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।इसके अलावा वेदव्रत सिरमौर को गरियाबंद जिले की पुलिस कमान सौंपी गई है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में महाप्रबंधक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे। गृह विभाग ने उनकी सेवाएं पर्यटन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया है।

Chhattisgarh IPS Transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews