कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, GAD विभाग का ये आदेश जारी, ऐसा मिलेगा लाभ

Chhattisgarh Government employees

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों (Chhattisgarh Government Employees) के लिए राहत भरी खबर है।छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हफ्ते में 5 दिन काम का आदेश जारी किया है। इस संबंध में आज 2 फरवरी 2022 को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़े.. MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन ट्रेनों में कोच और फेरे बढ़े, जानिए रूट-शेड्यूल

दरअसल, बीते दिनों  26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) के कर्मचारियों के हफ्ते में 5 दिन काम के ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि शासकीय कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी।इसी तारतम्य में आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2022: 650 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 14 फरवरी लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन (Chhattisgarh Government) द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews