छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, केंद्र सरकार ने 664.67 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिली है। 664.67 करोड़ रुपए की लागत से 173.70 किलोमीटर की सड़क परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।
cm vishnu deo sai

छत्तीसगढ़ में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होती जा रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले जिले दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर जिलों में भी नई सड़कों का विस्तार हो रहा है। इस बीच, केंद्र सरकार की ओर से राज्य को एक और बड़ी सौगात मिली है। 664.67 करोड़ रुपए की लागत से 173.70 किलोमीटर की सड़क परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसकी जानकारी गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

मुख्यमंत्री साय ने लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है।

केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) के अंतर्गत मुंगेली, कांकेर, सुकमा/दंतेवाड़ा एवं गरियाबंद में 664.67 करोड़ रुपए की लागत से 173.70 किलोमीटर की स्वीकृत सड़क परियोजनाएँ प्रदेश के विकास को नई गति देंगी। ये कार्य बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित परिवहन और क्षेत्रीय आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएँगे। खासकर बस्तर संभाग के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए हार्दिक आभार। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ प्रगति पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews