छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का होगा लोकार्पण; पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष हो सकते हैं शामिल

 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर नवा रायपुर में नवनिर्मित विधानसभा भवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीएम मोदी को भवन के लोकार्पण समारोह के लिए आमंत्रित किया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का होगा लोकार्पण; पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष हो सकते हैं शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और जिसे  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर नवा रायपुर में नवनिर्मित विधानसभा भवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीएम मोदी को भवन के लोकार्पण समारोह के लिए आमंत्रित किया,प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही, 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह भी आयोजित होगा।

डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की और उन्हें नए विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया। बिरला ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी सहमति दी। रमन सिंह ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की जनता और विधानसभा सदस्यों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण होगा, जो राज्य की लोकतांत्रिक परंपराओं को और सशक्त करेगा।

ब्रह्माकुमारी भवन के लोकार्पण के लिए भी निमंत्रण

रमन सिंह ने पीएम मोदी के समक्ष नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित भवन का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी बहनें भी इस भवन के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना चाहती हैं। पीएम मोदी ने इस आग्रह को भी स्वीकार किया। यह समारोह छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

रजत जयंती के साथ नया मील का पत्थर

1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे करेगा, जिसे रजत जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण राज्य के लोकतंत्र और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ की प्रगति को रेखांकित करेगा, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक विरासत को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews