Hindi News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 फरवरी को कैबिनेट बैठक, कई अहम नीतिगत प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Written by:Gaurav Sharma
Published:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 फरवरी को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में शासन के कई अहम विषयों और नीतिगत प्रस्तावों पर फैसले लिए जाने की संभावना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 फरवरी को कैबिनेट बैठक, कई अहम नीतिगत प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक बुधवार को सुबह 11:30 बजे से नवा रायपुर के अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। मुख्यमंत्री साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में शासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और कई नीतिगत प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधारों से संबंधित कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

अहम फैसलों पर टिकी निगाहें

राज्य सरकार की इस मंत्रिपरिषद बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें लिए जाने वाले निर्णयों का सीधा असर प्रदेश के प्रशासनिक और विकास कार्यों की दिशा पर पड़ेगा। बैठक के एजेंडे को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !