रणवीर सिंह स्टारर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का बहुप्रतीक्षित टीजर 3 फरवरी, 2026 को जारी कर दिया गया है। फैंस लंबे समय से फिल्म की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। कई दर्शकों ने निराशा जताते हुए कहा है कि मेकर्स ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
निर्माताओं ने 2 फरवरी की रात को ही टीजर रिलीज की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह था। ‘धुरंधर’ पार्ट 1 की रिलीज के 60 दिन बाद, ठीक दोपहर 12:12 बजे पार्ट 2 का टीजर जारी किया गया। हालांकि, टीजर देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि निर्देशक आदित्य धर ने हाइप के नाम पर उन्हें धोखा दिया है।
टीजर में नया क्या है? फैंस ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ लोग रणवीर सिंह के लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोगों का आरोप है कि टीजर में कुछ भी नया नहीं दिखाया गया है। दर्शकों के अनुसार, टीजर में इस्तेमाल किए गए ज्यादातर दृश्य वही हैं, जो ‘धुरंधर’ के पहले भाग के अंत में पोस्ट सीन के तौर पर दिखाए जा चुके हैं।
Ye kya tha @AdityaDharFilms ?
Teaser k naam par part 1 ka post credit fir se dikha dia ..😭#DhurandharTheRevenge #Dhurandhar2teaser #Dhurandhar— फिल्मी मलेरिया (@thefilmymalaria) February 3, 2026
टीजर पूरी तरह से रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसमें हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उनके अलग-अलग अवतार दिखाए गए हैं। फैंस का कहना है कि एक-दो शॉट्स को छोड़कर पूरा का पूरा टीजर पहले ही देखा जा चुका है, जिससे उनकी सारी एक्साइटमेंट खत्म हो गई है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निकाली भड़ास
@AdityaDharFilms People are waiting for something new, but he shows us post credits lol. #Dhurandhar The Revenge pic.twitter.com/EfMUwUiU2q
— Soham 🔱 (@sohamsjani7) February 3, 2026
टीजर रिलीज होते ही X (पूर्व में ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कई लोगों ने मेकर्स पर ‘चूना लगाने’ का आरोप लगाया।
“ओए… चूना लगा दिया चूना, ये तो मूवी के लास्ट वाला ही टीजर दिखा दिया।” — एक यूजर ने लिखा।
एक अन्य यूजर ने निर्देशक आदित्य धर को टैग करते हुए लिखा, “ये क्या था आदित्य धर? टीजर के नाम पर पार्ट 1 का पोस्ट क्रेडिट फिर से दिखा दिया।” वहीं एक और यूजर ने टिप्पणी की, “लगता है आदित्य धर सिर्फ फिल्म की हाइप चेक कर रहे थे।”
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ से होगी टक्कर
टीजर पर मचे बवाल के बीच फिल्म की रिलीज डेट भी चर्चा में है। निर्माताओं ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का महा-मुकाबला देखने को मिलेगा। आदित्य धर साफ कर चुके हैं कि वे रिलीज डेट नहीं बदलेंगे, वहीं ‘टॉक्सिक’ के निर्माता भी पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।





