धुरंधर के धमाके के बाद अब दर्शकों को इसके दूसरे हिस्से का बेसब्री से इंतजार है। इसे मार्च 2026 में सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। फिलहाल धुरंधर नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। रिलीज के बाद ही यह ओटीटी पर नंबर वन पर बनी हुई है।
मेकर्स ने धुरंधर की शानदार सफलता को देखते हुए धुरंधर 2 की घोषणा की थी। इसके बाद से पहले पार्ट को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इसी बीच फिल्म के दूसरे हिस्से का खूंखार पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ यह भी बताया गया है कि टीजर कब आएगा।
धुरंधर 2 का पोस्टर रिलीज
रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर 2 का पोस्टर कुछ घंटे पहले शेयर किया है। इंस्टाग्राम हैंडल से उन्होंने मच अवेटेड फिल्म की दूसरी किस्त का पोस्टर और टाइटल रिवील किया।
कैसा है पोस्टर
जो पोस्टर सामने आया है उसमें एक्टर बिल्कुल बदले हुए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पीछे खून से सना हुआ बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है। उसके सामने रणवीर ब्लैक ट्रेंच कोट पहने खुले बालों में सेंटर फ्रेम में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनका यह लोग काफी खतरनाक और दमदार दिखाई दे रहा है। इंटेंसिटी से भरे हुए इस विजुअल को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार फिल्म में जबरदस्त एक्शन, बड़े दांव और बेरहम चैप्टर देखने को मिलने वाला है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगा टीजर
पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में यह भी बताया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। एक्टर ने लिखा अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। फिल्म का टीजर मंगलवार 3 फरवरी दोपहर 12:12 पर रिलीज होगा।
टॉक्सिक से है मुकाबला
रणवीर सिंह की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। इसका मुकाबला यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से होने वाला है। दोनों ही दमदार फिल्में लग रही है ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इनकी टक्कर कैसी साबित होगी यह देखने वाली बात है। इसी दिन मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की डकैत रिलीज होने वाली है।





