Hindi News

री-रिलीज़ से पहले OTT पर देख सकते हैं तेरे नाम, इस दिन दस्तक देगी राधे की प्रेम कहानी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सलमान खान के पास हिट फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है। इस समय उनकी क्लासिक कल्ट तेरे नाम की चर्चा चल रही है। इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जाने वाला है। हालांकि यह ओटीटी पर पहले से मौजूद है।
री-रिलीज़ से पहले OTT पर देख सकते हैं तेरे नाम, इस दिन दस्तक देगी राधे की प्रेम कहानी

तेरे नाम की गिनती सलमान खान की क्लासिक कल्ट फिल्मों में होती है। 23 साल के बाद इसे दोबारा सिनेमाघर में रिलीज किया जा रहा है। जब यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज की गई थी तब दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग और एक्शन सब कुछ पसंद किया गया था।

तेरे नाम में सलमान खान का जो लुक था वह आज भी लोगों के बीच मशहूर है। फैंस आज भी उनकी हेयर स्टाइल फॉलो करते हुए दिखाई देते हैं। फिल्म की कहानी से लेकर गाने सब कुछ इंप्रेसिव थे। जाने माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने फिल्म का डायरेक्शन किया था। सलमान के साथ भूमिका चावला लीड रोल में नजर आई थी। बता दे कि यह तमिल एक्शन ड्रामा सेथू का हिंदी रीमेक था। इस फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है।

रियल लाइफ पर बनी है फिल्म?

कहा जाता है कि तेरे नाम रियल लाइफ इंसिडेंट पर बनी हुई फिल्म है। अपने रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। शानदार कमाई के साथ इसकी रेटिंग भी जबरदस्त थी। आज भी इसकी गिनती क्लासिक कल्ट फिल्मों में होती है। रिलीज के साल में इसे 24 नॉमिनेशन मिले थे।

बजट से दोगुना कमाया

तेरे नाम ने बॉक्स ऑफिस पर केवल दर्शकों का दिल ही नहीं जीता बल्कि नोट भी खूब छापे थे। 10 करोड रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इतना ही नहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 22 करोड़ के आसपास बताया जाता है।

कब होगी फिर से रिलीज

पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज किया जा रहा है। एक के बाद एक जब कई फिल्में आई तब तेरे नाम की चर्चा भी चल रही थी। अब साइंस की यह इच्छा पूरी हो रही है और फिल्म 27 फरवरी 2026 को री रिलीज की जा रही है।

ओटीटी पर कहां देखें

यह फिल्म केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं आ रही बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है। अगर आपने अब तक इसे नहीं देखा है तो सिनेमाघर से पहले आप इसे जी 5 पर देख सकते हैं। यह कहानी राधे नाम के लड़के की है जो प्यार में पागल हो जाता है। उसका गुस्सा इतना जबरदस्त होता है कि वह लोगों से भीड़ जाता है। एक बार उसे ऐसी झगड़े का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !