Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव, 9 जिलों में मेघगर्जन- बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, जानें मानसून पर अपडेट

आज बुधवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने के आसार है।
cg weather

छत्तीसगढ़ में आज बुधवार से मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की गतिविधि तथा वर्षा बढ़ने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार है। आज बुधवार को प्रदेश के 9 जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने तथा हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39°C और 27°C के आसपास रहने की संभावना है।इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना जताई गई है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, गरियाबंद में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा / आंधी (40-60 KMPH) की संभावना है। सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमान

मॉनसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजर रही है।उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और मध्य ओडिशा होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक, समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।उत्तरी ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews