Chhattisgarh Weather : बदला मौसम, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 978.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बस्तर जिले में सर्वाधिक 1371.1 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 475.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
cg weather

अगले 2-3 दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा वितरण और तीव्रता के साथ मेघगर्जन की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।आज गुरूवार को 20 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब उत्तर-पूर्व अरब सागर और उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान, भुज, वनस्थली, आगरा, बाराबंकी, वाराणसी, डाल्टनगंज, रांची, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक अवदाब से होकर गुजर रही है।दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अक्षांश 22° उत्तर के उत्तर में देशांतर 86° पूर्व के साथ औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है।प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा
नेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद , महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर , कोरबा, जशपुर , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा ।
  • बीजापुर , दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर , कोंडागांव , उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH)/ हल्की वर्षा।

छत्तीसगढ़ : अब तक 978.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 978.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1371.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 475.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 841.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 705.5 मि.मी., गरियाबंद में 853.9 मि.मी., महासमुंद में 711.7 मि.मी. और धमतरी में 877.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 994.0 मि.मी., मुंगेली में 970.3 मि.मी., रायगढ़ में 1196.2 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 818.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1166.4 मि.मी., सक्ती में 1057.2 मि.मी., कोरबा में 1005.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 920.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 770.1 मि.मी., कबीरधाम में 695.6 मि.मी., राजनांदगांव में 835.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1203.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 695.7 मि.मी. और बालोद में 1036.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 697.5 मि.मी., सूरजपुर में 1033.3 मि.मी., बलरामपुर में 1364.3 मि.मी., जशपुर में 945.1 मि.मी., कोरिया में 1098.9 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 988.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 922.9 मि.मी., कांकेर में 1108.4 मि.मी., नारायणपुर में 1180.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1353.0 मि.मी., सुकमा में 1054.4 मि.मी. और बीजापुर में 1339.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews