Chhattisgarh Weather: 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, पढ़े IMD का नया अपडेट

अगले 3 दिन बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर में बिजली गिरने, बादल गरजने के साथ कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।
cg weather

छत्तीसगढ़ के मौसम में आज मंगलवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा।आज से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है, जिसके चलते 12 से 15 अगस्त तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो बार भारी वर्षा होने की संभावना है। बुधवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य में कम दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव से 13 और 14 अगस्त को एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 27°C के आसपास रहने की संभावना है।

13 अगस्त को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

औसत समुद्र तल पर मानसून गर्त अमृतसर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर, दरभंगा, जलपाईगुड़ी और वहां से पूर्व- उत्तर-पूर्व की ओर एपी तक गुजरा। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और समीपवर्ती तेलंगाना के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण दिशा में झुका हुआ है। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार है। 48 घंटों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 11 अगस्त तक 663.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 663.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1112.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 339.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 599.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 558.0 मि.मी., गरियाबंद में 545.9 मि.मी., महासमुंद में 547.6 मि.मी. और धमतरी में 522.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 690.4 मि.मी., मुंगेली में 704.3 मि.मी., रायगढ़ मंे 807.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 875.6 मि.मी., कोरबा में 727.2 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 651.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 602.3 मि.मी., सक्ती में 736.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 525.3 मि.मी., कबीरधाम में 499.6 मि.मी., राजनांदगांव में 568.4 मि.मी., बालोद में 632.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 818.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 473.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 504.8 मि.मी., सूरजपुर में 829.9 मि.मी., जशपुर में 757.0 मि.मी., कोरिया में 781.9 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 725.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 782.0 मि.मी., कोंडागांव में 517.8 मि.मी., नारायणपुर में 714.8 मि.मी., बीजापुर में 822.8 मि.मी., सुकमा में 532.9 मि.मी., कांकेर में 665.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 712.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews