Chhattisgarh Weather : आज 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली चमकने के भी आसार, 14 जून से मानसून पकड़ेगा रफ्तार!

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने 14 जून से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है जिसके असर से फिर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
rajasthan weather

Chhattisgarh Weather : अगले 7 दिनों तक छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर वज्रपात , तेज हवा के साथ मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। 13 जून से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने का अनुमान है। 14 जून केआसपास छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने, तत्पश्चात अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।आज रायपुर में आसमान में बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 35°C जबकि न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने की संभावना है।16 या 17 जून तक मानसून रायपुर पहुंच सकता है।

14 जून से आघे बढ़ सकता है मानसून

14 जून के आसपास मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है।उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तट से दूर बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तर-पूर्व राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तक ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।इसके असर से 2-4 दिनों तक प्रदेश में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।इस दौरान मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने की भी संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • आज गुरूवार को 16 जिलों में बारिश मेघगर्जन व तेज हवा का येलो अलर्ट और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और महासमुंद में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कों डागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गररयाबंद, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews