Chhattisgarh Weather : 3 दिन वर्षा का दौर, आज 30 जिलों में बारिश-मेघगर्जन-बिजली का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

दो तीन दिन प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।
cg weather

चक्रवाती परिसंचरण समेत सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के असर से अगले तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन की गतिविधि में वृद्धि के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इसका ज्यादा प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार को 30 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से सटे दक्षिण ओडिशा पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से झारखंड होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से सटे दक्षिण ओडिशा पर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।आज प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा , एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार है। 2 दिनों के बाद अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
  • कोंडागावं , उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनादंगावं , गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सुरजपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ हल्की वर्षा।

छत्तीसगढ़ : अब तक 989.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 989.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1386.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 478.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 859.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 721.8 मि.मी., गरियाबंद में 866.1 मि.मी., महासमुंद में 715.8 मि.मी. और धमतरी में 884.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1014.5 मि.मी., मुंगेली में 991.0 मि.मी., रायगढ़ में 1206.2 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 819.8़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1177.5 मि.मी., सक्ती में 1071.5 मि.मी., कोरबा में 1014.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 931.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 777.4 मि.मी., कबीरधाम में 705.8 मि.मी., राजनांदगांव में 844.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1215.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 705.3 मि.मी. और बालोद में 1056.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 702.4 मि.मी., सूरजपुर में 1048.9 मि.मी., बलरामपुर में 1366.5 मि.मी., जशपुर में 952.9 मि.मी., कोरिया में 1108.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 997.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 939.9 मि.मी., कांकेर में 1127.6 मि.मी., नारायणपुर में 1204.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1359.3 मि.मी., सुकमा में 1062.8 मि.मी. और बीजापुर में 1353.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews