Chhattisgarh Weather : आज 20 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन-आंधी और बारिश का अलर्ट, कब होगी मानसून की दस्तक? पढ़े IMD का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने के आसार है।
cg weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 3-4 दिन प्रदेश में बादल बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज मंगलवार को 30 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं बिजली चमकने के साथ ही कई जगह पर मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

खास करके दक्षिण के भागों में 15-16 मई तक मौसम बदला रहेगा।अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ मौसम: आज कहां कहां होगी बारिश

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर, धमतरी, बालोद, जांजगीर चांपा, दुर्ग, जशपुर, बेमेतरा, कोरबा, कबीरधाम,मुंगेली, सरगुजा, गरियाबंद, बिलासपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़ और राजनांदगांव सहित अन्य क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

  • वर्तमान में पंजाब और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती सिस्‍टम एक्टिव है। यह प्रणाली मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के साथ में एक द्रोणिका (ट्रफ) के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका बिहार के बीच वाले हिस्‍सों से होकर दक्षिण झारखंड तक विस्‍तारित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर है।
  • इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है।40 से 50 किमी की गति से तेज आंधी चलने की संभावना है। अगले 2 दिन 15 मई तक प्रदेश के कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

कब आएगा मानसून?

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है ,ऐसे में अनुमान है कि 15 जून से पहले छत्तीसगढ़ में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। संभावना है कि केरल पहुंचने के बाद मानसून 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews