Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव, आज कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
cg weather

Chhattisgarh Weather : बंगाल कि खड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर बने एक चक्रवती परिसंचरण के चलते छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज सोमवार को भी दुर्ग व बिलासपुर संभाग में बादल और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट और आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। आज राजधानी रायपुर मेंआंशिक रूप  से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 40°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आज बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली में बारिश के लिए यलो अलर्ट ।
  • बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक द्रोणिका के रूप में है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और अब यह लगभग देशांतर 82° पूर्व से अक्षांश 21° उत्तर के उत्तर तक स्थित है।दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर के चक्रवाती परिसंचरण से विदर्भ होते हुए तेलंगाना के मध्य भागों तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews