Hindi News

Chhattisgarh Weather: उत्तर-मध्य क्षेत्र में ठंड का असर, शीतलहर से जल्द मिलेगी राहत , दुर्ग में स्कूलों का समय बदला, पढ़े IMD अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
प्रदेश में मौसम शुष्क और एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।फिलहाल तीन चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
Chhattisgarh Weather: उत्तर-मध्य क्षेत्र में  ठंड का असर, शीतलहर से जल्द मिलेगी राहत , दुर्ग में स्कूलों का समय बदला, पढ़े IMD अपडेट

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में आज रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की हल्की वृद्धि होने की संभावना है लेकिन उत्तर मध्य में ठंड का असर रहेगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में शीत लहर की स्थिति में कमी आने की संभावना है।आज रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।हालांकि एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है। फिलहाल दो तीन दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है।फिलहाल कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में बिलासपुर संभाग में ठंड एक बार फिर तेज होने के हैं।मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दुर्ग के स्कूलों का समय बदला

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा ।नए शेड्यूल के अनुसार सभी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे। शनिवार को वे सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगे।

शनिवार को कहां कैसा रहा छत्तीसगढ़ मौसम

  • राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। शहर में हवा की गति औसतन 2 किमी प्रति घंटा रही और वर्षा नहीं हुई।
  • मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली।सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

Chhattisgarh Weather Forecast:

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews