Chhattisgarh Weather : 17 जुलाई तक वर्षा का दौर, आज 3 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात-मेघगर्जन और तेज हवा, मानसून पर नया अपडेट

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 12 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 361.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 107.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
rajasthan weather

Chhattisgarh Weather Alert Today :छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज होने लगी है, ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज रविवार को बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खास करके जशपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।एक जून 2024 से अब तक राज्य में 217.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज रविवार को रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मरवाही, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सारंगढ़, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, कांकेर और जशपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

15 से 17 जुलाई तक इन जिलों में वर्षा 

15 जुलाई को गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, कोण्डागांव और कांकेर और 16 जुलाई को गौरेला, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजाप, खैरागढ़, राजनांदगांव, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।17 जुलाई को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, चिरमिरी, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा में अलर्ट जारी किया है।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, गोरखपुर और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास 5.8 किमी ऊंचाई पर स्थित है।वही अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधि बढ़ेगी, जिसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

छग में 12 जुलाई तक 217.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 217.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से  12 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 361.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 107.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 163.2 मिमी, बलरामपुर में 259.3 मिमी, जशपुर में 199.4 मिमी, कोरिया में 184.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 157.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 180.2 मिमी, बलौदाबाजार में 247.2 मिमी, गरियाबंद में 185.1 मिमी, महासमुंद में 183.0 मिमी, धमतरी में 185.9 मिमी, बिलासपुर में 286.3 मिमी, मुंगेली में 240.6 मिमी, रायगढ़ में 272.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 158.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 233.0 मिमी, सक्ती में 213.5 कोरबा में 359.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 282.5 मिमी, दुर्ग में 132.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 205.3 मिमी, राजनांदगांव में 175.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 185.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 161.3 मिमी, बालोद में 203.5 मिमी, बेमेतरा में 116.6 मिमी, बस्तर में 273.4 मिमी, कोण्डागांव में 175.8 मिमी, कांकेर में 214.4 मिमी, नारायणपुर में 276.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 256.8 मिमी और सुकमा में 354.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews