
Chhattisgarh Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ में जल्द मौसम बदलने वाला है।अगले 24 घंटे में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। 15 जुलाई से प्रदेश में तेज बारिश के संकेत है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में एक सिस्टम सक्रिय है, जिसके असर से सरगुजा संभाग में बारिश हो सकती है जबकि बाकी जगहों पर अरब सागर से आने वाली नमी के असर से बारिश होगी। प्रदेश के कई जिलों में स्थानीय प्रभाव से भी बारिश की संभावना जताई गई है।
क्या कहता है मौसम विभाग
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट और उसके बाद उत्तर पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है। एक ऊपरी हवा चक्रवाती सिस्टम दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक मौजूद है। इसके असर से प्रदेश में अगले 24 घंटे कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।वही प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। हांलाकि अब अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर में आने वाले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। आज कोरिया, गौरला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर में बारिश की संभावना जताई गई है। राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में 16 जुलाई से अच्छी बारिश के आसार हैं। 18 जुलाई के बाद वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। मध्यम से तेज वर्षा की संभावना बन रही है।
पिछले 24 घंटे का हाल
बता दे कि 12 जुलाई को प्रदेश में सबसे गर्म बलरामपुर जिला रहा यहां 34.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। रायगढ़ 34.3, जांजगीर में 33.9, मुंगेली 33, बिलासपुर 32.4 और राजधानी रायपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश में 14 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

