
छत्तीसगढ़ में आज शनिवार से मेघगर्जन तथा वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।खास करके बस्तर से आगे मानसून के बढ़ने का अनुमान है।
आज शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, अंधड़ और बिजली चमकने गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने व गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C और 27°C के आसपास रहने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगाांव, गरियाबांद, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आांधी(40-60 KMPH) ।
- सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बबजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) ।
वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां
- अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए मराठवाडा तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।
- मध्य अरब सागर से लेकर दक्षिण तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका बनी हुई है जो तेलंगाना और रायलसीमा तथा आसपास के इलाकों से लगे उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से होकर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है।इसके असर से एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने की संभावना है।
CG Weather forecast

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

