Chhattisgarh Weather : बादलों की आवाजाही जारी, 19 जिलों में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट, जून में होगी मानसून की दस्तक

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहेगी।तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
up weather TODAY

Chhattisgarh Weather : एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के असर से 17-18 मई तक बादल बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज बुधवार को 9 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।रायपुर-दुर्ग में 60 किमी की रफ्तार से हवा और बालोद-राजनांदगांव में बिजली चमकने गिरने की संभावना जताई गई है।

आज बुधवार को राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42°C और 30°C के आसपास रह सकता है।मंगलवार को सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।हीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

आज कहां कहां होगी बारिश?

  • ऑरेंज अलर्ट (तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी): सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोण्डागांव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली।
  • येलो अलर्ट (हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना): रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर समेत कई जिले।

इस हफ्ते जारी रहेगा बादल बारिश का दौर

अगले 4 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन, आंधी तथा मध्यम वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। उत्तर तथा मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में 1-3°C की वृद्धि होने के तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • पश्चिमी विक्षोभ मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है तथा अब यह अक्षांश 32°N के उत्तर में देशांतर 73°E के साथ चल रहा है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण ओडिशा तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

जून में मानसून की दस्तक

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है ,ऐसे में अनुमान है कि 15 जून से पहले छत्तीसगढ़ में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। संभावना है कि केरल पहुंचने के बाद मानसून 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंच सकता है।फिलहाल अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews