
छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर एकदम से बदल गया है।आज रविवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 999.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। प्रदेश में बस्तर में सर्वाधिक 1402.4 मिमी और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 485.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़: 2-4 दिनों तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
उत्तरी 1) पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, रोहतक, सिवनी, राजनांदगांव से होकर गुजर रही है और फिर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र तक पहुँच रही है। दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे सटे झारखंड पर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।पश्चिम-मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से छत्तीसगढ़ और विदर्भ होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तक निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से बनी द्रोणिका, समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है।प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
रायगढ़, बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सुरजपुर, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) केसाथ मध्यम वर्षा।
छत्तीसगढ़ : अब तक 999.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 999.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बस्तर जिले में सर्वाधिक 1402.4 मि.मी. और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 485.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर में 860.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 723.7 मि.मी., गरियाबंद में 866.9 मि.मी., महासमुंद में 717.4 मि.मी. और धमतरी में 892.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1032.0 मि.मी., मुंगेली में 1010.9 मि.मी., रायगढ़ में 1212.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 829.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1181.9 मि.मी., सक्ती में 1083.5 मि.मी., कोरबा में 1019.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 953.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग में 782.0 मि.मी., कबीरधाम में 727.2 मि.मी., राजनांदगांव में 851.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1223.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 719.5 मि.मी. और बालोद में 1058.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा में 709.2 मि.मी., सूरजपुर में 1057.0 मि.मी., बलरामपुर में 1371.6 मि.मी., जशपुर में 971.0 मि.मी., कोरिया में 1110.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 999.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर में 1402.4 मि.मी., कोंडागांव में 946.4 मि.मी., कांकेर में 1134.6 मि.मी., नारायणपुर में 1208.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1375.9 मि.मी., सुकमा में 1087.9 मि.मी. और बीजापुर में 1393.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
Chhattisgarh Weather Forecast

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

