Chhattisgarh Weather : आज भी कई जिलों में बादल-बारिश-आंधी का अलर्ट, मानसून फिर होगा एक्टिव, जानें IMD का नया अपडेट

रायपुर में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना है।इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
mp Weather

छत्तीसगढ़ रविवार से प्रदेश में मेघगर्जन तथा वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है तथा 16 जून से एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगेगी।

आज रविवार को प्रदेश के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, अंधड़ और बिजली चमकने गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने व गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C और 28°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, रायगढ़ , कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आंधी(40-60 KMPH)/वर्षा की संभावना है
  • बीजापर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मंगोली में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH)/वर्षा की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग में आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र से समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है।
  • एक द्रोणिका पश्चिम-मध्य अरब सागर से तटीय आंध्र प्रदेश तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजरती है।इसके असर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews