Chhattisgarh Weather : 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में मेघगर्जन-आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

छत्तीसगढ़ में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित 20 जिलों में हल्की बूंदाबांदी और आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
MP Weather Update

Chhattisgarh Weather : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन के चलते 19-20 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा, अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।20 अप्रैल से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे गर्मी भी बढ़ेगी।

आज छत्तीसगढ़ में कहां कैसा रहेगा वेदर

  • आज रायपुर शहर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।
  • बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवा और बारिश के साथ तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

छग मौसम विभाग पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में उत्तर बिहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक औसतन 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को पार करते हुए दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल तक विस्तारित है।आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews