Chhattisgarh Weather : आज सोमवार को 22 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, जानें अपने शहर का हाल, मानसून फिर होगा सक्रिय

आज सोमवार को छत्तीसगढ़ में बारिश बादल और आंधी को लेकर यलो-अलर्ट जारी किया गया है। इस दौराव रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
weather update

छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन व वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने से प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है

आज सोमवार को प्रदेश रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, अंधड़ और बिजली चमकने गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने व गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C और 28°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनाांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आांधी(40-60 KMPH) ।
  • बीजापर, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर काांकेर, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जाांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा – मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम,मंगोली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) ।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, भावनगर, वडोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदबली, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजरती है।अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
  • बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों से होते हुए बांग्लादेश तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली द्रोणिका, ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews