Chhattisgarh Weather : मानसून फिर हुआ एक्टिव, आज कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-आंधी-बिजली के भी आसार, पढ़े IMD का अपडेट

17 और 18 जून को सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया और आसपास के क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
cg weather

अगले 3 दिनों में उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ तीव्र वज्रपात होने की संभावना है।खास करके 17 तथा 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।फिलहाल छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

आज मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने व गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, भावनगर, वडोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदबाली, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजरेगी।अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
  • बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 और 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।इसके असर से पूरे हफ्ते प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।इस दौरान मेघ गर्जन तथा तेज हवा (50-60 kmph) चलने की संभावना है।कहीं कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने का भी अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • जाांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया,बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आांधी(40-60 KMPH) ।
    बलौदा बाजार, जाांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरिया, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही,बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews