Chhattisgarh Weather : आज भी कई जिलों बादल-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा , अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD अपडेट

शनिवार को भी प्रदेश का मौसम खुशनुमा रहने वाला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
mp Weather

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को भी मेघ गर्जन, तेज हवाएं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41°C और 28°C के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।इसके असर से 3-4 दिन हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 kmph की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर सतही हवा (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी , गरियाबंद के लिए ऑरेंज और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews